मार्च में 719 कंटेनर बादाम का आयात
इंदौर| मार्च माह में कैलिफोर्निया से कुल 719 कंटेनर बादाम का आयात होगा, इसमें से 10 कंटेनर बादाम मगज के हैं। चीन एवं अन्य देशों की मांग घटने से मंदी की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस वर्ष केलिफोर्निया में बादाम का बंपर उत्पादन हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से निर्यात में लगातार गिरावट आ रही है। वैश्विक स्तर पर 80 प्रतिशत बादाम की आपूर्ति केलिफोर्निया से होती है। चीन में अमेरिकी बादाम की खपत अधिक मात्रा में होती है। पौष्टिक आहार के लिए जागरूकता बढ़ाने, भारत में बादाम तेल एवं अन्य तरह से खपत बढ़ाने हेतु करोड़ों के विज्ञापन किए जाते हैं। इससे खपत बढ़ी भी है। चीन ने पिछले वर्ष 10 करोड़ पाउंड से अधिक की बादाम खरीदी की थी। इस वर्ष चीन अभी तक कोरोना वायरस के फेर में फंसा हुआ है, अत: बादाम की मांग एकदम ठंडी पड़ गई है। 7 फरवरी तक केलिफोर्निया में बादाम के भाव 2.87 डॉलर प्रति पाउंड थे, घटकर 2.52 डॉलर तक बेचवाल आ गए हैं। अमेरिका में बादाम का उत्पादन 9 प्रतिशत बढ़कर 2.5 अरब पाउंड होने का अनुमान है।
घरेलू उद्योग चिंता में
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काजू के कारोबार में भारत-वियतनाम दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है। दोनों देशों में काजू तैयार करने की क्षमता अधिक है। दोनों देश पूर्वी और पश्चिम अफ्रीकी देशों से कुल मिलाकर 10 लाख टन कच्चे काजू का आयात करते हैं। इसमें से वियतनाम द्वारा तैयार किए जाने वाला माल निर्यात किया जाता है जबकि भारत में घरेलू बाजार में अधिक मात्रा में खपत होती है लेकिन चीन को वियतनामी काजू का निर्यात नहीं होने भारत एवं अन्य देशों को निर्यात करने वाले देशों में आपूर्ति बढ़ने के साथ वियतनाम, अमेरिका एवं अन्य देशों में भाव तोड़कर बेचवाली कर सकते हैं। भारत ने पिछले महीनों में कच्चे काजू के आयात सौदे ऊंचे भाव पर किए हैं। वैश्विक बाजार में 200-250 डॉलर की मंदी से घबराहट बढ़ना स्वाभाविक है।
सियागंज किराना बाजार में शकर 3380 से 3420 गुड़ लड्डू 3200 से 3250 कटोरा 3100 से 3150 भेली 3000 से 3050 हल्दी काढ़ी 9800 से 10800 लाल गाय 133 हल्दी पावडर-501-1431 सुपर क्राउन 711 मयूर 1275 खोपरा गोला 125 से 142 खोपरा बूरा व्हील 4250 सनगोल्ड 2750 ताज 3051 साबूदाना 5250 से 5300 मीडियम 5350 से 5450 बेस्ट 5500 से 5600 ग्लास 6500 से 6900 वरलक्ष्मी 5950 1 किलो पैकिंग में 6860 सोल्जर 5500 सच्चामोती रायलर| 6300 1 किलो 6750 सच्चासाबू 6290 1 किलो में 6740 कालीमिर्च गारवल 322 से 325 एटम 330 से 335 रुपए।
9800 से 10800 लाल गाय 133 हल्दी पावडर-501-1431 सुपर क्राउन 711 मयूर 1275 खोपरा गोला 125 से 142 खोपरा बूरा व्हील 4250 सनगोल्ड 2750 ताज 3051 साबूदाना 5250 से 5300 मीडियम 5350 से 5450 बेस्ट 5500 से 5600 ग्लास 6500 से 6900 वरलक्ष्मी 5950 1 किलो पैकिंग में 6860 सोल्जर 5500 सच्चामोती रायलर| 6300 1 किलो 6750 सच्चासाबू 6290 1 किलो में 6740 कालीमिर्च गारवल 322 से 325 एटम 330 से 335 रुपए।