पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News 8 People Will Be Taken Hostage In Bilaiya Village Police Rescued And Firing On Mob

बिलाैअा गांव में 8 लाेगाें काे बंधक बनाया, छुड़ाने गई पुलिस और भीड़ पर फायरिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हत्या के संदेह में केशरवानी परिवार के लाेगाें काे बुलाकर घाेषी परिवार के लाेगाें ने बनाया था बंधक, पुलिस पर भी किए फायर, बदले में पुलिस ने भी चलाई गोली

बंडा के बिलाैअा गांव में गुरुवार शाम दाे पक्षाें में चल रही रंजिश के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 8 लाेगाें काे गांव में बंधक बनाकर उनसे मारपीट की। पुलिस पहुंची ताे अाराेपी पक्ष ने फायर कर दिए। जिस पर पुलिस ने भी करीब 5 राउंड फायर कर बंधक लाेगाें काे मुक्त कराया।

जानकारी के अनुसार केशरवानी व घाेषी परिवार में पिछले दिनाें एक युवक की संदिग्ध माैत के बाद से विवाद चल रहा था। एडिशनल एसपी व पुलिस बल माैके पर पहुंचा। इस दाैरान एक युवक काे गाेली लगने भी खबर है। बंडा थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि बिलाैअा गांव में पिछले दिनाे धर्मेंद्र घाेषी की लाश कुएं से बरामद हुई थी। घाेषी परिवार काे मुन्नालाल केशरवानी के परिवार पर हत्या का शक है। गुरुवार काे घाेषी परिवार के लाेगाें ने केशरवानी परिवार के लाेगाें काे धाेखे से गांव बुलाकर बंधक बना लिया अाैर उनसे मारपीट की। बंधक बनाए गए लाेगाें में से किसी ने पुलिस की 100 डायल काे काॅल करके जानकारी दी। जब पुलिस माैके पर
पहुंची ताे शैलेंद्र व अन्य ने पुलिस व भीड़ पर फायर कर दिए।

उधर, पुलिस ने बचाव में 5 राउंड फायर कर बंधक बनाए गए लाेगाें काे मुक्त करा लिया। फायरिंग के दाैरान कृपाल काे गाेली लगने की खबर है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। बंधक बनाए गए मुन्ना केशरवानी ने बताया कि बिलाैअा गांव के गाेपाल व सरपंच रामजी ने सामान ले जाने के बहाने गांव बुलाकर हम लाेगाें से मारपीट की अाैर बंधक बना लिया था।

खबरें और भी हैं...