- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News A Burning Bottle Of Petrol Fell On The Minor Burns Ear And Neck Refer
नाबालिग के ऊपर पेट्रोल की जलती हुई बोतल गिरी, कान एवं गर्दन जली, रैफर
बीना | शहर के मनोरमा वार्ड निवासी एक नाबालिक बालक पर होलिका दहन के दौरान पेट्रोल की जलती बोतल गिरने के कारण वह जल कर घायल हो गया है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसे दूसरे दिन सागर रैफर किया गया है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है । घायल के पिता संतोष रैकवार ने बताया कि सोमवार की रात वार्ड में करीब 10 बजे होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा था। होलिका दहन के दौरान छोटू नाम के एक लड़के ने होली में आग लगाने के लिए होली में एक प्लास्टिक की बोटल से पेट्रोल डाल रहा था तभी आग में पेट्रोल डालते समय बोतल में आग पकड़ गई। बोतल में आग पकड़ते ही छोटू ने बोतल को फैंका तो कुछ दूरी पर अन्य बच्चों के साथ खड़े मेरे बेटे अनुज रैकवार उम्र 12 साल के ऊपर गिरी। बोतल ऊपर गिरते हुए देख उसने मुंह मोड़ लिया। जिस कारण जलती बोतल गिरने से बेटे के दोनों कान एवं गर्दन जल गई है । घटना के बाद घायल को रात करीब पौने 11 बजे इलाज के लिए घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का रात भर इलाज सिविल अस्पताल में चलने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज सागर रैफर कर दिया।