- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News A Car Overturned After A Tire Burst On The Jaisinagar Road Another Injured
जैसीनगर राेड पर टायर फटने से पलटी कार, दाे घायल
सागर। सागर-जैसीनगर राेड पर बम्हाेरी गांव के पास गुुरुवार दाेपहर एक तेज रफ्तार कार का टायर फट जाने से वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दाे लाेग घायल हाे गए। जैसीनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि कार क्रमांक एमपी 38 सीए 1413 से कुछ लाेग सिलवानी से सागर तरफ जा रहे थे। बम्हाेरी के हनुमान मंदिर के पास दाेपहर करीब 3.30 बजे अचानक कार का टायर फटने से चालक का िनयंत्रण नहीं रहा। जिससे कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में राेहित शर्मा व दामाेदर काे चाेट अाई थी।