- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Abir Gulal Flew In Heli Milan Samaraheh Mahila Mandal To Participate In Vehicle Rally
हाेली मिलन समाराेह में उड़ा अबीर गुलाल, वाहन रैली में शामिल हाेगा महिला मंडल
बालाजी ने कहा आज हमें खुशी है कि समाज की सेवा करने का अवसर मिला । ट्रस्ट सचिव शैलेंद्र साहू ने कहां हम लोगों का प्रयास रहेगा की समाज के हर वर्ग की सेवा कर सकूं।
सागर | श्रीदेव बांके बिहारी मंदिर धर्मशाला में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की माताओं बहनों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
महिला मंडल में संध्या साहू एवं अनिता साहू ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है कि मां कर्मा देवी की जयंती मनाने आगे आना चाहिए। सभी से आग्रह है 19 मार्च को वाहन रैली में शामिल हो कर नारी शक्ति का परिचय दें। ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष बालाजी ने कहा आज हमें खुशी है कि समाज की सेवा करने का अवसर मिला । ट्रस्ट सचिव शैलेंद्र साहू ने कहां हम लोगों का प्रयास रहेगा की समाज के हर वर्ग की सेवा कर सकूं।