पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Admission Process Of Kendriya Vidyalaya Sangathan Postponed Awaiting New Guidelines

केंद्रीय विद्यालय संगठन की एडमिशन प्रक्रिया टली, नई गाइडलाइंस का इंतजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | केंद्रीय विद्यालय संगठन में 2020-21 में एडमिशन के लिए पंजीयन की प्रक्रिया फिलहाल टाल दी है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि, एडमिशन को लेकर कुछ देरी होगी, क्योंकि केंद्रीय विद्यालय कुछ नई गाइडलाइंस लेकर आने वाला है।

नई गाइडलाइंस आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। एक बार एडमिशन की तारीखें जारी होने के बाद आवेदन की लिंक एक्टिव कर दी जाएगी। उम्मीदवार kvsonlineadmission.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि एडमिशन प्रक्रिया मार्च के आखिरी सप्ताह में समाप्त हो जाएगी। केन्द्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया पहले शुरु होगी। इसके बाद दूसरी और इससे ऊपर की कक्षाओं का अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इन कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया भी अलग से आयोजित की जाएगी। एडमिशन समाप्त होने के बाद एडमिशन लिस्ट जारी की जाएगी। इन स्कूलों में 15% एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए, वहीं 7.5% सीट एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होती हैं।
खबरें और भी हैं...