पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News After 16 Rains The Municipals Of The Munisingha Meet Do Three Revolutions

16 वर्षाें बाद दाे मुनिसंघाें के गुरूभाइयाें का मिलन, तीन परिक्रमाएं की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर सहित देशभर से बड़ी संख्या में
लोग इस महामिलन के साक्षी बनने पहुंचे


बुधवार काे हाेली की भाइदाेज पर दाे मुनिसंघाें के गुरूभाइयाें का 16वर्षाें के बाद अात्मीय मिलन गुरूकुल लाल मंदिर के प्रांगण में हुअा। बीना से विहार कर मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज, मुनिश्री अरहसागर महाराज की अागवानी खुरई में विराजमान मुनिश्री विमलसागर महाराज, मुनिश्री अनंतसागर, मुनिश्री धर्मसागर, मुनिश्री अचलसागर, मुनिश्री भावसागर महाराज ने की।

ज्येष्ठ मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज की सभी मुनिराजाें ने तीन परिक्रमाएं लगाईं, नमाेस्तु, नमाेस्तु की ध्वनि गूंजती रही। श्रद्धालुअाें की भीड़ भी उमड़ी, जय-जय गुरूदेव के जयकारे गूंजते रहे। मुनिश्री विमल सागर महाराज ने ससंघ एवं श्रद्धालुअाें के साथ 5 किमी. पहले जाकर मुनिश्री प्रमाण सागर जी के संघ की अागवानी की।

पाठशाला की बहिनाें ने पुरानी गल्लामंडी प्रांगण से गुरूकुल हाेते हुए तीन किमी.दूर तक सड़क पर रंगाेली सजाई। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वारा बनाए गए, श्रद्धालुअाें ने घर के सामने रंगाेलियां सजाईं। मुनिराजाें की अागवानी के लिए बैंडबाजाें की मंगल ध्वनि बजती रही, जयकाराें के साथ गुरूकुल से पुरानी गल्लामंडी में मुनिराज पहुंचे। श्रद्धालुअाें ने मुनिराजाें के पैर प्राक्षलन कराए, अारती उतारी। मुनिश्री प्रमाण सागर जी के पैर प्रक्षालन का साैभाग्य जनपद पंचायत सीईअाे जितेन्द्र जैन पाली सपरिवार काे मिला।

मुनिश्री काे शास्त्र भेंट करने का साैभाग्य अशाेक जैन, राजेश जैन ललाेई काे मिला। मुनिसंघाें की अागवानी में जैन युवा सेवा समिति के सदस्य ड्रेसकाेड में थे। सभी महिला मंडलाें, जैन संगठनाें ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अागवानी की। पुरानी गल्लामंडी में जैन युवा सेवा समिति के सदस्याें के साथ सभी समाज के युवा मंच व्यवस्था,अतिथि भाेजन व्यवस्था सहित सभी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
खबरें और भी हैं...