- Hindi News
- National
- Bina News Mp News Agreement Between Two Husbands Wife Will Stay With Ex Husband For One Year So That She Can Raise Children
दो पतियों में समझौता; एक साल तक पूर्व पति के साथ रहेगी पत्नी ताकि बच्चों की परवरिश कर सके
महिला को पहले पति से चार बच्चे हैं, जिन्हें लेकर वह परेशान रहती थी
पाकिस्तान के लाहौर में दो पतियों के बीच अजब समझौता हुआ। यहां के रायविंद इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी प|ी को उसके पूर्व पति के हवाले कर दिया, ताकि वह बच्चों की परवरिश कर सके। व्यक्ति ने इस संबंध में अपना लिखित बयान भी दर्ज करवाया। समझौते में वर्तमान पति ने लिखा- ‘मेरी प|ी रूबीना बीबी को पूर्व पति से 4 बच्चे हैं। वह अक्सर उनकी सही तरीके से परवरिश न होने से परेशान रहती है। इसलिए मैंने उसकी सहमति के बाद उसे उसके पूर्व पति के साथ रहने की अनुमति दी है।’ पति ने बताया कि उसकी प|ी इस समय भी गर्भवती है। इसलिए समझौता किया गया है कि वह किसी भी समय आकर अपनी प|ी से मिल सकता है। एक साल बाद अपना होने वाला बच्चा भी ले सकता है। तब तक रूबीना अपने पूर्व पति के पास रहेगी।
वर्तमान पति ने कहा- प|ी को परेशान नहीं देखना चाहता
पूर्व पति ने भी अपना बयान दर्ज कराया। उसने कहा- ‘मैं रूबीना बीबी और बच्चों का पूरा ख्याल रखूंगा। हर संभव खुशी देने की कोशिश करूंगा।’ स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह मामला संभवत: दुनिया का पहला मामला है। जिसमें पूर्व और वर्तमान दोनों पतियों ने आपसी सहमति के बाद समझौता कर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के बाद वर्तमान पति ने कहा- समझौता सिर्फ इसलिए किया है ताकि वह अपने बच्चों के साथ खुशी से रह सके। क्योंकि वह अपनी प|ी को परेशान नहीं देखना चाहता था।