अमित दुबे सागर के नए सीसीएफ, अाज ज्वाइन करेंगे
सागर | अमित दुबे सागर के नए सीसीएफ हाेंगे। गुरुवार काे उनका ग्वालियर से सागर तबादला किया गया। वे ग्वालियर वन संरक्षक कार्य अायाेजन के पद पर थे। सीसीएफ एके तिवारी के सेवानिवृत्त हाेने के बाद छतरपुर सीसीएफ सागर के अतिरिक्त चार्ज में थे। नए सीसीएफ दुबे शुक्रवार काे सुबह 11 बजे ज्वाइन करेंगे। नाैरादेही अभयारण्य में बाघ-बाघिन अाैर उनके शावकाें की सुरक्षा बड़ी जिम्मेदारी है। यहां भविष्य में अफ्रीकन चीताें काे लाने की प्लानिंग चल रही है।