पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Arapi Was Caught By The Police Who Attacked And Killed Divyang In Karrapur Appeared In Court Sent To Jail

कर्रापुर में दिव्यांग पर हमला कर लहुलुहान करने वाले अाराेपी काे पुलिस ने पकड़ा; काेर्ट में किया पेश, जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | कर्रापुर कस्बे में उधार के पैसे मांगने पर दिव्यांग पर अमले के अाराेपी रामेश्वर ठाकुर काे रविवार काे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ धारा 327, 294 ,323, 324, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज था। अाराेपी काे पुलिस ने केरबना रोड स्थित ग्राम बारसा में तलाश करते हुए पकड़ा। चाैकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राम सिया चौधरी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अाराेपी काे धरदबाेचा।

गौरतलब है कि शनिवार काे आरोपी ने विकलांग से युवक ने जमकर मारपीट की थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार विकलांग आलोक पिता हुकुमचंद जैन ने बारछा गांव निवासी रामेश्वर ठाकुर से उधार दिए रुपए मांगे थे।

इस घटना के बाद से ही गांव के लाेगाें में राेष था। विकलांग से मारपीट की घटना के विराेध में कर्रापुर गांव के लाेगाें ने चाैकी के सामने धरना भी दिया। लाेगाें ने घटना के विरोध में दुकानें बंद कर भी विरोध जताया था। इसके बाद दूसरे ही दिन पुलिस ने आरोपी काे पकड़ कर काेर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...