पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Aryan Defeated The Opposition In 18 Seconds With A Wager

बांगड़ी दांव लगाकर अार्यन ने 18 सेकंड में विपक्षी काे हराया, 3-3 मिनट की 22 कुश्तियां बराबरी पर हुईं खत्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | ग्वाल समाज सागर द्वारा गुरुवार काे सदर में अाेपन वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इस दाैरान कुल 24 मुकाबले हुए। सभी कुश्तियाें का समय 3-3 मिनट का निर्धारित था। इनमें से 22 कुश्तियां बराबरी पर खत्म हुईं। अार्यन पहलवान ने दीपेश गयागंज काे महज 18 सेकंड में ही हरा दिया। उन्होंने बांगड़ी दांव लगाकर विपक्षी काे चित कर शानदार जीत दर्ज की। एक अन्य जीत सदर के अमित पहलवान के नाम रही। उन्होंने हरिनाथ रानीपुरा काे करीब 2 मिनट में मात दी। दिव्यांग पहलवान विकास ने भी अपना मुकाबला बराबरी पर खत्म किया। अतिथि सकल ग्वाल समाज के महाते नंदू उस्ताद, कमल चौधरी, ज्ञानी, शिवप्रसाद, पूरन, दिलीप यादव ने खिलाड़ियों काे सम्मानित किया। संचालन प्रीतम यादव ने किया। निर्णायक बलवंत पहलवान, हरिचंद उस्ताद रहे।
खबरें और भी हैं...