पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Beautification Of Motinagar Square Will Start This Month

मोतीनगर चौराहा के सौंदर्यीकरण का काम इसी महीने होगा शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी सिईओं ने किया निरीक्षण

मोतीनगर चौराहे के सौन्दर्यीकरण और अन्य कामों को शुरू करने को लेकर नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने सोमवार को स्मार्ट सिटी सीईओ राहुलसिंह के साथ निरीक्षण किया।

उन्होंने लेहदरा नाका से मोतीनगर चौराहे तक होने वाले काम जिसमें आईटीएमएस संकेतक बोर्ड, बिजली व्यवस्था, सड़क किनारे पेबर ब्लाक, चौराहे के पास टायलेट सहित अन्य काम शुरू करने के लिए कहा है। वहीं भूतेश्वर मंदिर मार्ग तक बिजली पोल लगाकर बिजली व्यवस्था करने के निर्देश भी उपयंत्री अरविंद पटैरिया को दिए।

निगमायुक्त ने कहा कि भोपाल रोड और मोतीनगर चौराहा सागर का प्रवेशद्वार है। इसलिए इसके सौन्दर्यीकरण के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा योजना तैयार कराई जाए। निरीक्षण के दौरान प्रभुदयाल बिल्थरिया, विजय दुबे, राजकुमार बिल्थरिया, संजय तिवारी, उपयंत्री राजकुमार साहू, अरविंद पटैरिया सहित नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...