पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Betting 27 Kushtis Were On Par Only Manish Wrestlers From Gyanganj Won

दांव-पेंच : 27 कुश्तियां रहीं बराबरी पर, सिर्फ गयागंज के मनीष पहलवान जीते

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर से नजदीक गयागंज में भाई दूज के दिन बुधवार काे कुश्ती प्रतियाेगिता हुई। करीब तीन घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 28 कुश्तियां हुईं। जिनमें से 27 मुकाबले बराबरी पर खत्म हुए। इन मुकाबलाें में दाेनाें ही तरफ से पहलवानों ने अपनी कुश्ती का काैशल दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सिर्फ एक मात्र मुकाबले में निर्णय अाया।

जिसमें गयागंज के पहलवान मनीष ने संजू पहलवान टपरन काे हराया। अमित पहलवान ने एक के बाद एक लगातार तीन कुश्तियां लड़ी। हालांकि इसमें उन्हें न ताे किसी में जीत मिली अाैर न ही किसी में हार। कल्पित टपरन, सौरभ ग्यागंज, सुरेंद्र पहलवान ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया।

दिव्यांग पहलवान विकास ने भी दिखाया दम

प्रतियाेगिता के दाैरान दिव्यांग पहलवान विकास ने दाे कुश्तियां लड़ीं। दाेनांे में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। विकास मूक बधिर हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। इससे पहले भी वे अाेपन कुश्ती वर्ग की प्रतियोगिता में राज्य स्तर तक पर पहुंच चुके हैं।
खबरें और भी हैं...