- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Bhagwanganj Busiest Intersection Heavy Vehicles Pass Through Narrow Road People Are Upset
भगवानगंज सबसे व्यस्ततम चौराहा : संकरी सड़क से गुजरते भारी वाहन लगाते हैं जाम, लोग होते हैं परेशान
शहर के व्यस्ततम चौराहों में एक भगवानगंज चौराहे को लेकर कोई भी प्लानिंग नहीं की गई। केवल सड़कें खुदी और नई बनती रहीं। सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह की कमी बताकर अफसरों कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। चौराहे से गुरुगोविंद सिंह वार्ड को जोड़ने वाली सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से यहां से आने वाला ट्रैफिक पूरी तरह से ब्लाइंड हो जाता है। चौराहे पर न सिग्नल है और न ही उसके कंट्रोल करने के लिए कोई मौजूद रहता है। इसकी वजह से कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोग अक्सर यहां परेशान होते रहते हैं।
एक घंटे में इस चौराहे पर ट्रैफिक की स्थिति
टाइमिंग : सुबह 11.30 से 12.30 तक
आइए संवारें, अपने चौराहे
एक्सपर्ट पैनल ने बताए
चार पहिया 1900
से अधिक
पैदल और साइकिल सवार
5000
अतिक्रमण }यह कमर्शियल सड़क के तौर पर जानी जाती है। यहां कई वाहनों के शो-रूम समेत रिपेयरिंग सेंटर व अन्य दुकानें भी हैं। जिनके वाहन सड़कों पर ही जमे रहते हैं। इससे ट्रैफिक प्रभावित होता है। गुरू गोविंद सिंह वार्ड की ओर भी अतिक्रमण की वजह से जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
संकरी सड़कें }राहतगढ़ बस स्टैंड से आने वाला ट्रैफिक और गुरूद्वारा की ओर आने वाला ट्रैफिक अंबेडकर प्रतिमा के पीछे सड़क के संकरी होने से रुकता है। हालांकि अप्सरा टॉकीज से आने वाले ट्रैफिक लेफ्ट टर्न की चौड़ाई ठीक है, लेकिन यहां की ऊंचाई ज्यादा होने से ट्रैफिक बाधित होता है।
सिग्नल नहीं है } भगवानगंज चौराहा पर ट्रैफिक 24 घंटे चलता है। भारी वाहनों से लेकर पैदल यात्री तक इसका उपयोग करते हैं। फिर भी यहां सिग्नल प्लान नहीं किया गया है। इसकी चलते ट्रैफिक यहां-वहां से निकलता रहता है। इससे हादसे भी होते हैं।
3. पार्किंग
Ãसड़क से लगीं हुई जो दुकानें हैं, उनकी पार्किंग सड़क पर ही होती है। इससे पहले से संकरी सड़कें और संकरी हो जाती है। यहां एक अस्थाई पार्किंग की लिए व्यवस्था हो जाती है, तो यहां लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। - अंशुल जैन, शहरवासी
2. सड़क का लेवल
Ãभगवानगंज चौराहे से अप्सरा टॉकीज की ओर जाने वाला मार्ग थोड़ा नीचे हैं। अगर इसकी वजह से प्रतिमा के पीछे आते ही ट्रैफिक टर्निंग के लिए रुकता है। अगर यहां लेवलिंग की जाती है तो ट्रैफिक आसानी से पास हो सकेगा।
- भरत सिंह राजपूत, रिटायर टीआई
1. चौड़ीकरण
Ãकमर्शियल रोड, रेलवे स्टेशन और सदर इलाके को जोड़ने वाले इस चौराहे को सबसे ज्यादा जरूरत चौड़ीकरण की है। चौराहे से 24 घंटे ट्रैफिक गुजरता है। सड़कें अगर चौड़ी हो जाती है तो अपने आप की ट्रैफिक का दबाब कम हो जाएगा। - इंजी. राजेश मिश्रा
दो पहिया 4000
से अधिक
तीन पहिया 1000
से अधिक