- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Bhai Dooj Sister Wishes Brother Happiness By Applying Tilak
भाई दूज : बहन ने भाई काे तिलक लगाकर की सुख, समृद्धि की मंगल कामना
_photocaption_सागर। बहन और भाई के स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज बुधवार काे उमंग, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की सुख समृद्धि की मंगल कामना करते हुए पारंपरिक दूज पूजन किया। घर-घर में दूज की पूजा हुई। भाई के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने की कामना ईश्वर से करते हुए बहनों ने उन्हें तिलक लगाकर रक्षा सूत्र भी बांधा। बदले में भाइयों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार बहनाें काे उपहार भी दिए। हाेली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले दूज पूजन का बुंदेलखंड में विशेष महत्व है। हर घर की महिलाएं यह पूजन करती हैं। भाई दूर अंचल से अपनी बहन से तिलक लगवाने पहुंचे, तो कई बहनें भी अपने भाइयों के घर पहुंचीं।*photocaption*