पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Big Change Will Not Come From Just Self Development Malaiya

सिर्फ स्वयं के विकास से बड़ा बदलाव नहीं अाएगा : मलैया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई द्वारा आयोजि‍त सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार काे समापन हाे गया। बाबूपुरा में अायाेजित शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा लाेगाें काे विभिन्न मुद्दों पर जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। ग्रामीणों के रहन-सहन से सीख भी ली। कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल तबरेज मंसूरी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया। गांव में नुक्कड़ नाटक हुअा। रैली निकाली गई। सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्वयंसेवकों द्वारा दी गई।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि रति मलैया ने स्वयंसेवकों को निरंतर चलते रहने और अपने साथ साथ समाज में जो लोग पिछड़े हैं उनको भी आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्वयं के विकास से बड़ा बदलाव नहीं अाएगा। इसके लिए हर वर्ग काे मुख्य धारा से जाेड़ना जरूरी है। रासेयाे विवि समन्वयक भूपेंद्र कुमार, सारस्वत अतिथि डॉ. मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी ने भी अपने विचार रखे। आभार प्रज्ञा पांडेय ने माना। संचालन तृप्ति शांडिल्य एवं शिवाकांत शुक्ला ने किया।
खबरें और भी हैं...