बाइक सवार नदी में गिरे, 2 घायल, 1 रैफर
भानगढ़ से गुरयाना गांव लौट रहे दो 2 युवक परासरी नदी में गिर जाने से गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिसमें से एक की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सागर रैफर किया गया है। वहीं दूसरे का स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ।
जानकारी अनुसार काशीराम पिता गजू अहिरवार उम्र 28 वर्ष एवं जीवन पिता कल्लू अहिरवार 17 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गुरयाना ये दोनों एक बाइक पर भानगढ़ से गांव आ रहे थे। तभी रास्ते में पड़ने वाली परासरी नदी में दोनों बाइक सहित गिर गए जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को 100 डायल की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक इलाज किया
गया । काशीराम को हाथ एवं सिर में चोट आई है। वहीं जीवन के
सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज सागर रैफर किया गया है।
बीना । नदी में बाइक गिरने से घायल हुए युवक ।