- Hindi News
- National
- Bina News Mp News Bike Rider Fell Crushed By Tractor Coming From Behind And Brother And Nephew Died
बाइक सवार गिरे, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर से कुचलकर भाई- बहन एवं भांजे की मौत
मंडीबामोरा-कुरवाई मार्ग पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे सड़क हादसे में भाई, बहन एवं भांजे की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर लिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 40 एमटी 3864 पर श्मशावाद निवासी बाइक सवार रामबाबू कुशवाहा उम्र 40 वर्ष, उसकी बहन प्रेमबाई कुशवाहा 40 वर्ष एवं उसका भांजा गौरव कुशवाहा 6 वर्ष शमशाबाद से भाल बामोरा मंडीबामोरा शादी के लिए आ रहे थे। तभी मंडीबामोरा से 2 किमी पहले अज्ञात बाइक चालक ने ओवर टेक करते हुए रामबाबू की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर नीचे गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने तीनों को कुचल दिया। जिससे मामा रामबाबू एवं भांजे गाैरव की मौके पर ही मौत हो गई और बहन प्रेमबाई गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को शासकीय अस्पताल में कुरवाई ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान प्रेमबाई की भी मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा कर मामला शांत करवाया। थाना प्रभारी कुरवाई सिंहा ने बताया कि अभी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाइक चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।