- Hindi News
- National
- BAREHATA News Mp News Bolero First Hit The Scooter Then The Bike Collided Four Including The Elderly Died
बोलेरो ने पहले स्कूटर फिर बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग सहित चार की मौत
दो की हालत गंभीर
निगेटिव न्यूज
िसर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है
इसी बुलेरो ने मारी थी टक्कर।
क्राइम रिपोर्टर . भोपाल | ईटखेड़ी इलाके में लांबाखेड़ा बाइपास ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने सामने से आ रहे एक स्कूटर को पहले टक्कर मारी, फिर एक बाइक से टकराने के बाद एसिड कारोबारी की एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। एक्टिवा लगभग 70-75 फीट तक जीप में फंसकर घिसटती हुई चली गई, जिसमें एक्टिवा के साथ बुजुर्ग भी घिसटने हुए चले गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों, स्कूटर सवार एक युवक और एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग दंपति एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। जबकि स्कूटर सवार युवक अपनी प|ी के साथ दो साल की बच्ची को डाॅक्टर को दिखाने भोपाल आ रहा था। इस हादसे में दो महिलाओं और स्कूटर सवार एक अन्य युवक घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बोलेरो चालक गाड़ी लावारिस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शेष | पेज 11 पर