पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News By Showing Technique 8 Batsmen Were Selected By Bowling Good Bowlers And 6 Bowlers Were Selected

तकनीक का खेल दिखाकर 8 बल्लेबाज ताे गुडलेंथ बाॅलिंग कर 6 गेंदबाज चुने गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर। कलेक्टर बंगले के पीछे स्थित सागर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अकादमी द्वारा गुरुवार काे प्रतिभाशाली एवं गरीब बच्चों के लिए टैलेंट सर्च ट्रायल हुई। इसमें कुल 30 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। करीब 2 घंटे तक चले इस चयन ट्रायल के दाैरान बल्लेबाजों ने जहां सही फुटवर्क का इस्तेमाल करते हुए तकनीकी रूप से अपना खेल दिखाकर अपने अंदर छिपी प्रतिभा काे चयनकर्ताओं के सामने रखा। वहीं गेंदबाजों ने गुडलैंथ, यॉर्कर जैसी गेंद डालकर अपना दमखम दिखाया। इस प्रकार कुल 6 गेंदबाज, 8 बल्लेबाज जिनमें एक विकेटकीपर बल्लेबाज भी शामिल हैं, का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया है। इन सभी 14 खिलाड़ियों काे निशुल्क प्रशिक्षण कैंप मंे क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इनमें 4 लड़कियां भी शामिल हैं। अकादमी के कोच एवं एमपीसीए अंपायर नीरज तिवारी जी ने बताया कि इस ट्रायल में चयनित बच्चों को इस साल अकादमी के समर कैंप में क्रिकेट का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें खेल की बारीकियों से अवगत कराने के साथ ही उनका फिटनेस सेशन भी कराएंगे। अकादमी में गर्ल्स खिलाड़ियों को सालभर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। जिन खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन ट्रायल के लिए कराया था और किसी कारणवश ट्रायल में नहीं अा सके हैं वो अभी भी अकादमी में अाकर संपर्क कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...