- Hindi News
- National
- Bina News Mp News Camel Convoy Arrived After Tied One Leg In The Field The Camel Stands On Three Legs
ऊंटाें का काफिला अा गया, खेताें में एक पैर बंधने के बाद तीन पैराें पर खड़ा रहता है ऊंट
खुरई | नगर के अासपास लगे खेताें में रेगिस्तान के जहाज नाम से मशहूर ऊंटाें के झुंड अा गए हैं। यह राजस्थान से अाए हैं, जाे पूरी गर्मी यहां रहेंगे। ऊंटाें के झुंडाें काे चरवाहे खाली खेताें में राेक रहे हैं। अभी कटाई का काम चल रहा है। जिससे जिन खेताें में कटाई के बाद थ्रेसिंग हाे गई है, वहां ऊंटाें के लिए भूसा माैजूद है। एेसे में ऊंटाें काे खुराक भी मिल जाएगी अाैर खेत में राेकने से मल से खेत में खाद भी बनेगी।