- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Carena Virus Test Machine To Be Purchased At Bmc Training Given In Isolation Ward
काेराेना वायरस : बीएमसी में खरीदी जाएगी जांच मशीन, आइसोलेशन वार्ड में दिया गया प्रशिक्षण
काेराेना वायरस काे लेकर जिला अस्पताल के टीबी अस्पताल में बनाए गए 16 बिस्तर वाले आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार काे प्रशिक्षण कार्यक्रम हुअा।
इस दाैरान बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज के एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष ने वेंटिलेटर के संचालन के संबंध में प्रशिक्षण िदया। बताया गया कि यदि काेई संदिग्ध मरीज अाता है ताे उसे वेंटिलेटर में किस तरह से रखा जाए। साथ ही किस तरह की सावधानियां बरतना चाहिए। इसके साथ ही गाइडलाइन के तहत जारी हुई जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण में सरकारी अाैर निजी अस्पताल के डाॅक्टर अाैर स्टाफ माैजूद था। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालक डाॅ. वीरेंद्र यादव, सीएमएचओ डाॅ. एमएस सागर, सिविल सर्जन डाॅ. वीएस ताेमर अादि माैजूद थे। वहीं काेराेना वायरस काे लेकर मेडिकल काॅलेज में जल्दी ही संदिग्ध मरीजों की जांच शुरू हाेगी। राज्य शासन ने बीएमसी प्रबंधन काे जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच मशीन 7 दिन में खरीदने काे कहा है। यह जांच वायराेलाॅजी लैब में शुरू हाेगी। हालांकि इसमें अभी कुछ दिनाें का समय लग सकता है।
साेशल मीडिया पर फैली अफवाह
साेशल मीडिया पर लगातार दाे दिनाें से अफवाह फैलाई जा रही है कि काेराेना का मरीज सागर में मिला है। कभी उसे बीएमसी में भेजने की बात अाती है ताे कभी जिला अस्पताल से एम्स रेफर करने की। इस पर सीएमएचओ डाॅ. एमएस सागर ने अपील संदेश जारी किया है कि- सभी जागरूक लाेगाें से कहना है कि अभी सागर में कोरोना वायरस तो छोड़िए संदिग्ध केस भी नहीं है। इसलिए ऐसी परिस्थिति में कोई भी झूठी, भ्रामक एवं डरावनी खबर फैलाने का प्रयास करता है तो इसे रोकने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।