छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
खुरई| श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में बीती रात घर में घुसकर 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी बालिका से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी विक्की उर्फ विकास पिता सुरेश साहू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी बालिका के घर में आरोपी घुस गया और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं सहित पाॅक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।