पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Cbse Said Parents Should Check The Recognition Of Schools

सीबीएसई ने कहा-स्कूलों की मान्यता चेक करें अभिभावक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोर्ड परीक्षाओं के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मान्यता से संबंधित नियमों में सख्ती कर दी है।

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि, जिस स्कूल को मान्यता नहीं मिली होगी, उसके बच्चों को किसी भी सूरत में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा।

सीबीएसई हर साल ऐसे बच्चों को राहत देता आया है, जो स्कूल की मान्यता न होने की वजह से परीक्षा से वंचित रह सकते थे। इस बार बोर्ड ने मान्यता का नियम सख्ती से लागू कर दिया है। यानी अगर किसी गैर मान्य स्कूल में कोई बच्चा पढ़ता है, तो किसी भी सूरत में वह बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएगा। बोर्ड की एफिलिएशन से जुड़ी वेबसाइट पर स्कूल का स्टेटस देखा जा सकता है। पेरेंट्स स्कूल की मान्यता cbseaff.nic.in/cbse_aff/welcome.aspx पर चेक कर सकते हैं। इस प्रकार इस बार बाेर्ड ने नया शैक्षणिक सत्र शुरू हाेने के पहले से ही बिल्कुल साफ कर दिया है कि यदि बाद में स्कूल की मान्यता नहीं निकलती है ताे उसके लिए जिम्मेदार सीधे ताैर पर सिर्फ अभिभावक ही हांेगे। स्कूलों के खिलाफ शिकायत सामने अाने पर बाेर्ड कार्रवाई ताे करेगा, लेकिन विद्यार्थियों के लिए इस अागे से काेई रियायत नहीं दी जाएगी। एेसा इसलिए भी किया जा रहा है, क्योंकि कई संचालक बिना मान्यता के ही स्कूल चलाते रहते हैं। बाद में छात्र हितों का राेना राे कर विद्यार्थियों काे किसी न किसी सेंटर से परीक्षा में शामिल हाेने का माैका भी उपलब्ध करवा लेते हैं। एेसे में इस बार बाेर्ड ने इस पर सख्ती लगाते हुए पहले से ही अभिभावकों काे भी जिम्मेदारी दे दी है कि वे बिना मान्यता के चल रहे स्कूल का चयन करने से बचंे।

खबरें और भी हैं...