पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैक पर रोता मिला बालक, आरपीएफ ने मां को सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक पर रोते हुए लावारिश हालत में घूम रहे एक 2 साल के बच्चे को उसकी मां को खोजकर मिलवाया है। यह बच्चा प्लेटफार्म ⅘ पर लावारिश हालत में मिला था।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बुधवार को स्टेशन परिसर में गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर भोपाल एंड की तरफ रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच करीब 2 वर्ष का छोटा बच्चा लावारिश हालत में रोते बिलखते हुए मिला था। जिसे साथ लेकर पोस्ट पर लाए तथा बच्चे से उसका नाम व उसके माता पिता का नाम पूछना चाहा, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। बाद में बच्चे की हुलिया के अनुसार उद्घोषणा कराई गई उद्घोषणा उपरांत एक महिला प्रीति बाई पति धानसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी मुंगावली रेलवे स्टेशन के पास जिला अशोकनगर पोस्ट पर आई और बच्चे को देखकर बोली की यह उनका बच्चा प्रीतम है।

खबरें और भी हैं...