पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Chinese Corona 30 Sold This Holi The First Choice Of People Making Items In India

चाइनीज कोरोना, इस होली 30% ही बिका माल, भारत में बन रहे आइटम लोगों की पहली पसंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के प्रकोप से सागर में हाेली पर चाइनीज सामग्री की पूछपरख कम हाे गई है। यही वजह है कि हर बार होली पर छाया रहने वाला चीनी माल इस बार दिख ताे रहा है, लेकिन इसमें करीब 70
फीसदी तक की कमी अाई है। व्यापारियों के मुताबिक इसके दाे कारण हैं, एक ताे चीन से नए माल की सप्लाई नहीं हाे पा रही है।

दूसरा लाेग भी चाइनीज रंग, गुलाल से लेकर पिचकारी, मास्क तक लेने से डर रहे हैं। हालांकि बाजार में अभी भी जाे चीन का माल दिख रहा है, वह पिछले साल का बचा हुअा स्टाॅक है। कटरा बाजार मनीष केशरवानी के मुताबिक इस बार लोग देशी पिचकारी, रंग, गुलाल खरीद रहे हैं. इसके साथ-साथ शेर, बिल्ली, मिकी-माउस जैसे मुखोटों की डिमांड भी अा रही है। हालांकि लाेग यही शर्त रखते हैं कि आइटम वही देना जाे भारत में ही बना हाे। यही वजह है कि पिछले साल जहां करीब 3 कराेड़ रुपए के चाइनीज आइटम हाेली के बाजार में बिके थे। वहीं इस बार इसका काराेबार 80 से 90 लाख रुपए तक ही रहने का अनुमान व्यापारी बता रहे हैं।

पुराना चीनी माल
निकाल रहे व्यापारी


चीन से होली पर नया सामान नहीं आने के कारण दुकानदार पिछले साल का पुराना माल निकाल रहे हैं। हालांकि पुराना माल भी पिछले साल के दामाें पर ही बेचा जा रहा है। दुकानदार स्पष्ट रूप से ताे चीन का माल बिल्कुल भी नहीं बचने का दावा कर रहे हैं। लेकिन इसका कारण यही है कि लाेग इस बार चीन का माल लेने से बच रहे हैं। लिहाजा वे पुराने स्टाॅक काे भारत का ही बताकर बेच रहे हैं। ताकि पुराना स्टाक खत्म हाे सके।

हर्बल कलर की मांग बढ़ी

पिछले कुछ वर्षों में रसायनिक रंग बाजार में छाए हुए थे, लेकिन इस बार हर्बल कलर की मांग बढ़ रही है। कटरा बाजार में होली सामान के विक्रेता मनीष नायक बताते हैं कि हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की मांग तेजी से बढ़ी है. देहात और शहर के दुकानदार भी हर्बल कलर खूब बेच रहे हैं। सप्ताह भर से हर्बल रंगों की मांग तेजी से बढ़ गई है। अगले चार-पांच दिनों तक इसकी अच्छी बिक्री हाेने की उम्मीद हमा लगा रहे हैं।

इधर, आलू के बराबर हुए चिकिन के दाम, घाटे के डर से जमीन में दफनाए जा रहे चूजे

एक्सपर्ट व्यू } रंग में चमकदार कण मिलें तो समझ जाएं यह हर्बल नहीं

रंग खरीदते वक्त आप थोड़ा सा रंग लेकर उसे पानी में घोल कर देखें। यदि रंग पानी में नहीं घुलता तो इसका मतलब है कि उसमें केमिकल हो सकता है, ऐसे रंगों को न खरीदें। रंग खरीते वक्त देखें की उसमें चमकदार कण तो नहीं, क्योंकि नेचुरल रंगों में चमक नहीं होती साथ ही यह डार्क शेड में नहीं मिलते हैं। इसलिए रंग खरीदते वक्त गहरे रंग का चुनाव न करें। साथ ही रंगों से यदि केमिकल या पेट्रोल जैसी गंध आए तो उन्हें न खरीदें।

-प्रो. आरपी मिश्रा, कैमिस्ट्री विभाग, सागर विवि

कोरोना वायरस
**

1

4

हाथ मिलाने से बचें।


3

जुकाम व खांसी से पीड़ित व्यक्ति के नजदीक जाने से बचें


सागर | चिकिन के सेवन से कोरोना का संक्रमण हो सकता है.... सोशल मीडिया पर चल रही इस अफवाह ने सागर समेत पूरे प्रदेश में चिकेन के व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। सागर सहित प्रभावित जिलों में चिकिन के थोक दाम 20-25 रु. किलो हो गए हैं, जो फुटकर मार्केट में आलू के दाम के बराबर हैं। हालांकि फुटकर बाजार यही चिकेन लोगों को 60 रु से 120 रु. किलो में बेचा जा रहा है। सदर क्षेत्र में एक दिन पहले ही 60 रु. किलो फुटकर भाव में चिकेन बेचा गया। इधर पोल्ट्री फार्म मालिकों ने बढ़ते घाटे से बचने के लिए फिलहाल मुर्गीपालन पर ब्रेक लगा दिया है। दो दिन पहले ही भैंसा-पगारा के एक पाेल्ट्री फार्म के मालिक ने 15 हजार से अधिक चूजे (मुर्गी का बच्चा) जमीन में दफना दिए।

10 दिनों में पांच लाख का घाटा लगा: पोल्ट्री व्यवसाय से जुडे शैलू तोमर का कहना है कि 10 दिनों में यह अफवाह ज्यादा तेजी से फैली है। सागर शहर के आसपास बने 20 से अधिक पोल्ट्री फार्म के मालिकों को औसतन 2-5 लाख रुपए का घाटा लग चुका है।

डरें नहीं, बचाव करें

संक्रमण

का कारण

साबुन से हाथ धोएं, सेनेटाइजर का उपयोग करें।


प्रभावित व्यक्ति के

खांसने, छींकने या छूने से यह रोग आपको भी चपेट

में ले सकता है।

सांस लेने में तकलीफ


दस्त व शरीर में दर्द

2 से 7 दिन तक सूखी खांसी की समस्या

गैस बनना


बुखार

वायरस से बचाव के लिए बरतें ये सावधानी...

अगर आप भी इस तरह की समस्या से पीड़ित हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।


5

सर्दी जुकाम से पीिड़त हैं तो छींकते व खांसते समय मुंह पर रुमाल रखें।


2

अपनी आंख, नाक व मुंह को अनावश्यक न छुएं

यह लक्षण

दिखें तो तुरंत डॉक्टर की

सलाह लें...
खबरें और भी हैं...