पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काेराेना वायरस : 14 बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड तैयार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएमसी में सर्दी खांसी और बुखार के मरीजों के िलए अलग ओपीडी

सागर| काेराेना वायरस से बचाव के लिए एक तरफ जहां लाेगाें काे बचाव के बारे में लगातार बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज प्रबंधन द्वारा टीबी अस्पताल में 14 बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर लिया गया है।

इसमें पुरुषों के लिए 8 एवं महिलाओं के लिए 4 बेड तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही लाइफ सपाेर्ट के लिए 2 वेंटिलेटर भी रख दिए गए हैं। डीन डाॅ. जीएस पटेल ने बताया कि काेराेना वायरस के संदिग्ध प्रकरणों के सैंपल कलेक्शन अादि के लिए विभागाध्यक्ष टीबी एंड चेस्ट, पीडियाट्रिक्स, ईएनटी एवं प्रभारी अधिकारी आपातकालीन चिकित्सा इकाई काे निर्देश दिए गए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज में सर्दी,खांसी और बुखार के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...