पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिर लौटी ठंड, दिन का पारा 30 डिग्री के नीचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदा हो चुकी ठंड एक बार फिर लौट आई है। दिन और रात के तापमान में आ रही गिरावट से लोग एक बार फिर ठिठुरने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले तापमान भी गिरा है। इसकी वजह से रात में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। जबकि ठंडी हवाओं के कारण दिन भी सर्द बने हुए हैं।

मौसम में यह बदलाव हवाओं का रुख बदलने के कारण हुआ है। अब तक पश्चिमी हवाएं चल रही थी, लेकिन 24 घंटे में ही हवाओं का रुख एक बार फिर बदल गया। शनिवार को उत्तर-पूर्वी हवाएं आने लगी। यह हवाएं अपने
साथ ठंड लेकर आई। इसका असर तापमान पर भी पढ़ी। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। दोनों सामान्य से 2 डिग्री कम रहे। सुबह की आर्द्रता 71% तो शाम की आर्द्रता 25% रही। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.9 डिग्री और रात के तापमान में 0.8 डिग्री का इजाफा हुआ है।

आगे क्या : अगले सप्ताह से बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 22 मार्च से तापमान में इजाफा होने लगेगा। अगले सप्ताह तक दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ेगा। इसके साथ ही धीरे-धीरे गर्मी भी बढ़ने लगेगी।
खबरें और भी हैं...