पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Commissioner Ajay Gangwar Took Over Additional Collector Went To Verma

कमिश्नर अजय गंगवार ने पदभार संभाला, अपर कलेक्टर वर्मा गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर| बदलते राजनीतिक परिदृश्य में प्रदेश की प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। इसका असर सागर पर भी पड़ा है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार नीमच से पदोन्नत होकर ट्रांसफर हुए अजय गंगवार ने सागर कमिश्नर का गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पहले दिन उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी ली। इधर राज्य शासन ने अपर कलेक्टर मूलचंद वर्मा का तबादला सागर से उपायुक्त राजस्व होशंगाबाद कर दिया है। उनकी जगह अखिलेश जैन को चार्ज दिया गया है। इसी तरह ज्वाइंट कलेक्टर (नजूल) अंजलि शाह का तबादला विदिशा कर दिया गया है। उनके स्थान पर प्रकाश नायक को भेजा गया है। चर्चाओं के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल पदभार ग्रहण के लिए कहा गया है।
खबरें और भी हैं...