- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Competitions Will Be Held From 15 Ma Karmadevi Jayanti Will Begin Its Procession On 19th
15 से होंगी प्रतियोगिताएं, मां कर्मादेवी जयंती पर 19 को निकलेगी शोभायात्रा
सागर | श्रीदेव बांके बिहारी साहू समाज धर्मशाला बड़ा बाजार में रविवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मंडल के सदस्यों का ट्रस्ट के सदस्यों ने सम्मान व स्वागत किया । इस दाैरान ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष बालाजी ने कहा नारी शक्ति से हमें सीख लेना चाहिए। हमें महिलाओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए।
आज महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं 20 मार्च को मां कर्मा देवी की जयंती महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया। जिसकी तैयारियां चल रही हैं मंदिर काे रंग विरंगे कलराें से सजाया गया है। उन्हाेंने बताया 19 मार्च को सुबह 9 से विशाल वाहन रैली नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी । जिसका समापन खुरई रोड स्थित धर्मशाला में होगा । 15 मार्च को बाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट सचिव शैलेंद्र साहू ने बताया कि 12 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा । जिसमें सभी की उपस्थिति अावश्यक है।