पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Congressmen Submitted Memorandum To City Magistrate Against Jitu Patwari For Misconduct

कांग्रेसियों ने जीतू पटवारी से बदसलूकी के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्लॅाक स्तर की समीक्षा के लिए प्रभारी घोषित

सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठनात्मक समीक्षा एवं कमलनाथ सरकार पर विश्वास एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए है। संभागीय प्रवक्ता वीरेंद्र गौर के अनुसार प्रभारी इस संबंध में रंगपंचमी के दूसरे दिन से अधिकतम तीन दिन में ये बैठकें कर लें।

सागर। कर्नाटक पुलिस द्वारा मप्र के मंत्री जीतू पटवारी के साथ बदसलूकी के विरोध में स्थानीय कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टोरेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट पवन वारिया को ज्ञापन सौंपा। संभागीय प्रवक्ता वीरेंद्र गौर ने कहा कर्नाटक पुलिस कि यह हरकत दो राज्यों के बीच आपसी संबंधों के लिए भी उचित नहीं है। भाजपा लोकतंत्र कि लगातार हत्या कर रही है।

संदीप गौतम ने कहा कि राष्ट्रपति को संज्ञान लेना चाहिए कार्यपालिका के अधीन अधिकारियों को अपने पद का दुरुपयोग करना उचित नहीं है। कांग्रेस नेता जतिन चौकसे ने बताया कि लोकतांत्रिक देश में हर किसी को आजादी से रहने का अधिकार है। ज्ञापन देने वालों में सुरेन्द्र चौबे, प्रभात जैन, महेश जाटव, उत्तम तायड़े, शिवराज लडिया, राजू राठौड़, राजेश उपाध्याय, वीरेंद्र राजे, रवि यादव, बलराम साहू, महेंद्र साहू, निखिल चौकसे, लखन यादव, मार्शल खान, महेश तिवारी आदि शामिल थे।
खबरें और भी हैं...