पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Construction Of Asphalt And Sewers Started At A Cost Of 11 Lakhs

11 लाख की लागत से डामरीकरण और नाली का निर्माण कार्य शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | मकरोनिया नगर पालिका द्वारा वृंदावन वार्ड के कोरेगांव में 8 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य व दूरसंचार नगर में 3 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण का
भूमिपूजन नपाध्यक्ष सुशीला संतोष रोहित ने किया।

उन्होंने कहा कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हर वार्ड को पूर्ण सुविधा संपन्न बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्हाेंने ठेकेदारों को हिदायत देते हुए कहा कि अच्छा काम करें। गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों को हमने ब्लैक लिस्टेड कर उनका भुगतान राेक दिया है। साथ ही उनकी अमानत राशि को भी राजसात किया है।

पार्षद पिंकी दिनेश वर्मा, रूपरानी बाई, नवीन वर्मा, एल्डरमेन आरआर पाराशर, धर्मेन्द्र भगत, सोनू वर्मा, आनंद राम बाल्मीकि, ताराबाई, दामोदर लाल, गजेन्द्र कुमार, सुरेंद्र करोसिया, संदीप चौधरी अादि शामिल थे।
खबरें और भी हैं...