पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Controversy Between Former Councilor And Clerk In Blc Branch Accusations Against Each Other

बीएलसी शाखा में पूर्व पार्षद और क्लर्क के बीच विवाद, एक दूसरे पर लगाए आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएलसी शाखा में हर दिन किस्तों के न मिलने पर हितग्राही और कर्मचारियों के बीच हुज्जत होती रहती है। एक ऐसा ही एक मामला सामना आया है। जिसमें भाजपा पूर्व पार्षद सोमेश जडिया और क्लर्क एहफाज खान के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के अपने-अपने आरोप हैं। पूर्व पार्षद का कहना है कि 8 महीने से वे निगम में हितग्राहियों की राशि को लेकर चक्कर लगा रहे है, लेकिन उनकी किस्तें नहीं भेजी जा रही। जबकि क्लर्क का कहना है कि वे नियम विरूद्ध काम करना चाह रहे थे।

घटना कुछ दिनों पुरानी हैं। इस विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना में पूर्व पार्षद और क्लर्क के बीच गाली-गलौज भी हो रही हैं। हालांकि विवाद में बीएलसी शाखा के ही शिव रैकवार शांत कराते हुए नजर आए।

सैकड़ों हितग्राहियों की किस्तें बाकी

दरअसल, बीएलसी में विवाद का सिलसिला योजना के शुरूआती वक्त से ही चल रहा है। गौरतलब है कि आधी-अधूरी किस्तें जारी कर निगम ने कई हितग्राहियों को मकान तुड़वा दिए हैं। इसके बाद किस्तें अटकी हुई है। कुछ दिनों पहले ही विधायक शैलेंद्र जैन ने हितग्राहियों के साथ निगम का घेराव किया था। उधर, हाल में ही 5 करोड़ रुपए की राशि से कई हितग्राहियों को किस्तें जारी करने की बात सामने आ रही है, लेकिन हकीकत यह है कि नई सूची के सैकड़ों हितग्राही ऐसे हैं। जिनको 4 महीने से दूसरी किस्तें जारी ही नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...