- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Corona Do Not Fear Avoid Easy Measures Like Washing Hands And Using Sanitizer
कोरोना: डरें नहीं, हाथ धोने व सेनेटाइजर के इस्तेमाल जैसे आसान उपाए से करें बचाव
काेराेना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि इसके प्रति सतर्क रहना भी बेहद जरूरी है। एक एक फ्लू की ही बीमारी है। परंतु लाेग इसलिए डर रहे हैं, क्योंकि यह नई बीमारी है। चीन सहित दुनिया भर से अभी तक जाे आंकड़े अाए हैं, उनके मुताबिक 2 से 3% लाेगाें की ही काेराेना वायरस की चपेट में अाने से मृत्यु हुई है।
97 से 98% लाेग इलाज से ठीक हाे गए। जाे लाेग मरे भी हैं, उनमें भी यह पाया गया है कि उनकी उम्र ज्यादा थी, साथ ही बीपी, हार्ट, फेफड़ों संबंधी अन्य काेई बीमारी भी उन्हें थी। यह जानकारी बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज के मेडिसन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. मनीष जैन ने भास्कर से विशेष बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि लाेगाें काे सिर्फ जागरुकता दिखाने अाैर सतर्कता रखने की जरूरत है।
जानिए कैसे फैलता है कोरोना वायरस और सुरक्षा के क्या हैं उपाय
ये बीमारी सिर्फ खांसी और छींक के जरिए लोगों में फैल सकती है, इसका मतलब ये वायरस बेहद आसानी से किसी को भी संक्रमित कर सकता है। इसके अलावा यह लार के जरिए निकट संपर्क, चुंबन या फिर बर्तन शेयर करने से भी फैल सकता है। क्योंकि यह फेफड़ों को संक्रमित करता है, इसलिए खांसते वक्त मुंह से निकले वाली बूंदें भी सामने मौजूद व्यक्ति को संक्रमित कर सकती हैं। इस वायरस से संक्रमित होने के कम से कम 14 दिनों बाद इसके लक्षण दिखने शुरू होते हैं। कोरोना वायरस के मरीजों में आमतौर पर जुकाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं।
संस्कार...कोरोना से डरने नहीं बचाव करने का लिया संकल्प
सागर| दिगंबर जैन सोशल ग्रुप संस्कार के सदस्यों ने मास्क पहनकर कोरोना से बचने के लिए लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरना नहीं, लड़ना है परंतु सुरक्षित होकर। लोगों से क्रोध और अहंकार छोड़कर शांति और प्रेम के रंग में रंगने के लिए आह्वान किया।
{ लक्षण क्या हैं, लाेग कैसे आसानी से समझ सकते हैं?
- इस वायरस से संक्रमित होने के कम से कम 14 दिनों बाद इसके लक्षण दिखने शुरू होते हैं। कोरोना वायरस के मरीजों में आमतौर पर जुकाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं। समय पर इलाज न शुरू होने पर ये निमोनिया में भी बदल सकता है।
{ लाेगाें काे मास्क पहनना कितना जरूरी है?
- उस व्यक्ति को मास्क पहनना जरूरी नहीं है जो बीमार नहीं है या फिर जिसे सर्दी खांसी नहीं है। अगर आपको सर्दी, जुकाम या खांसी है, तो आप मास्क पहन सकते हैं, ताकि दूसरों को ये बीमारी न फैलें।
{ संक्रमित व्यक्ति से कितनी दूरी बरतनी चाहिए?
- चूंकि कोरोना वायरस के संक्रमण की रेंज का दायरा 1 मीटर का है, इसलिए अगर आप किसी से 1 मीटर की दूरी बनाकर मिलते हैं, तो आपको डरने की ज़रूरत नहीं है।
{ क्या अल्कोहल से काेराेना वायरस मर जाता है?
- ऐसी खबरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं। इसका सिर्फ और सिर्फ सेनिटाइजर में इस्तेमाल फायदेमंद है।
{ क्या 35 डिग्री से ज्यादा तापमान हाेने पर यह वायरस असर नहीं करता?
- यह वायरस सिंगापुर जैसे गर्म देशों में भी फैल रहा है तो इटली और साउथ कोरिया जैसे ठंडे देशों में भी हुआ है। सर्दी में यह वायरस ज्यादा समय तक रह सकता है लेकिन अगर हम अपनी तरफ से इंफेक्शन को रोकने के सभी तरीके अपनाते हैं, तो हम ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं।