- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Corona Virus Guidelines Not Followed Cmho Will Be Suspended Monitoring Team Formed
कोरोना वायरस: गाइडलाइन का पालन नहीं किया ताे सीएमएचओ होंगे सस्पेंड, निगरानी टीम गठित
स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना वायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का पालन नहीं करवाने वाले सीएमएचओ के खिलाफ कार्रवाई करेगा। सभी सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं कोई भी संदिग्ध मरीज मिलने पर उसकी जांच कराएं। साथ ही संबंधित पर लगातार नजर बनाकर रखें। जिससे कि यदि बाद में उसके स्वास्थ्य में काेई उतार-चढ़ाव अाता है ताे उसे समय रहते ठीक किया जा सके।
एसपी से मिले सीएमएचअाे
गुरुवार काे सीएमएचओ डाॅ. सागर ने अपने स्टाफ के साथ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से मरीजों वायरस काे लेकर चर्चा की। उन्होंने काेराेनाे के लक्षण अाैर बचाव के तरीके बताते हुए पुलिसकर्मिर्यों काे अलर्ट रहने की अपील की। इस पर एसपी ने कहा है कि जल्दी ही बैठक बुलाकर सभी काे काेराेना के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
बीएमसी गेस्ट हाउस में व्यवस्था करें : कलेक्टर
सागर | कलेक्टर ने गुरुवार काे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने टीबी अस्पताल में कोरोना वायरस के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार करने एवं बीएमसी के गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र जिला चिकित्सालय के पास वाली जगह में स्टाफ (डाॅक्टर-पैरामेडीकल स्टाफ) को रुकने की व्यवस्था की जाए।