पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Crude Oil 75 Cheaper Than 10 Years Ago Petrol Still 55 Costlier

10 साल पहले की तुलना में कच्चा तेल 75% सस्ता, पेट्रोल फिर भी 55% महंगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले 10 सालों में क्रूड (कच्चे तेल) के दामों काफी गिरावट आ गई हैं। फिर भी पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़े हुए हैं। दस साल पहले की कीमतों और अभी की कीमतों को देखा जाए तो क्रूड ऑयल की कीमत में करीब 73 से 75% की गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन इसका फायदा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं मिल रहा। इनकी कीमतें 10 साल पहले की तुलना में अभी भी करीब 55% ज्यादा है।

2008 में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 141.38 डॉलर प्रति बैरल थी। उस दौरान पेट्रोल की कीमत 50.62 रुपए और डीजल 34.86 रुपए प्रति लीटर मिलता था। जबकि पिछले दिनों तक क्रूड ऑयल की कीमत 38.13 डॉलर प्रति बैरल (159 लीटर) पर पहुंच गई है। फिर भी शहर में पेट्रोल की कीमत 78.0 और डीजल 68.78 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। यानी कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद भी कीमतें जस की तस हैं। जबकि पेट्रोलियम के दामों में जब कभी इजाफा होता है तो यह कहा जाता है कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने से ऐसा हो रहा है। जबकि अभी कम हैं इसके बाद भी कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज हो पाई है।

कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद भी मौजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट हो रही है। जबकि बड़ी कटौती के लिए अभी तक कोई संभावनाएं नजर नहीं आ रही है। दरअसल डीलर के पास पहुंचने पर पेट्रोल की कीमत करीब 37.65 रुपए प्रति लीटर होती है।

साल क्रूड ऑयल ~पेट्रोल ~ डीजल

2008 141.38 50.62 34.86

2009 77.19 44.72 32.87

2010 087.77 55.87 37.75

2011 111.72 66.84 41.12

2012 109.38 73.18 47.15

2013 107.38 76.06 53.78

2014 106.95 73.60 58.97

2015 59.64 66.93 52.28

2016 51.79 71.14 59.02

2017 58.95 71.14 59.02

2018 66.14 74.00 64.88
खबरें और भी हैं...