पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Culture Department Will Teach Gond Art To School Children Class Will Be Started Daily

स्कूली बच्चों को संस्कृति विभाग सिखाएगा गोंड आर्ट, रोज लगेगी क्लास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संस्कृति विभाग की ओर से इस वर्ष बच्चों को ट्राइबल थीम पर डांस, पेंटिंग और उनकी लोक-शैलियों से रूबरू कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए सत्र से यह प्रशिक्षण स्कूलों में दिया जाएगा। विभाग की ओर से एक्सपर्ट और ट्रेनर का चयन किया जाएगा, जो छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग देंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से 2020 को गोंड कलाओं के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। गोंड आर्ट और उसकी शैलियों के बारे में बच्चे समझ सकें और उनसे परिचित हो सकें, इसलिए यह कदम उठाया गया है। इसके तहत स्कूली बच्चों को गोंड जनजाति के नृत्य, विभिन्न माध्यमों की शिल्प रचना और चित्रांकन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर सभी स्कूलों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे अपने यहां इस प्रशिक्षण के लिए व्यवस्था कराएं। जिससे की विद्यार्थी हर प्रकार की बारिकियां सीख सकें। एक घंटे की इस विशेष क्लास में जनजाति से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी विद्यार्थियों को दी जाएंगी। इसके लिए शिक्षकों से भी पूर्व तैयारी करने को कहा गया है।

खबरें और भी हैं...