पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Cumin Can Prepare Vermicompost In Budget Better Option Of Self Employment Tiwari

जीराे बजट में वर्मीकंपोस्ट तैयार कर सकते हैं, स्वरोजगार का बेहतर विकल्प : तिवारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डाॅ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर की वर्मीकंपोस्ट परियोजना के तहत ग्राम कोलुआ में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा। जिसमें किसानों को वर्मीकंपोस्ट तकनीक की जानकारी दी गई।

परियोजना के प्रोग्राम ऑफिसर मोहित तिवारी ने कहा कि किसानों को किसान जीरो बजट पर वर्मीकंपोस्ट तैयार कर सकते हैं। युवा भी इससे जुड़ सकते हैं। यह स्वरोजगार स्थापित करने का भी बेहतर विकल्प है। उन्होंनें बताया कि सागर जिले के बहुत से किसानों ने वर्मीकंपोस्ट यूनिट लगाए हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने अाए हैं। किसानों द्वारा अपने खेतों में केंचुआ खाद का उपयोग किया जा रहा है इसके साथ ही कुछ किसान ऐसे भी जिन्होंने वर्मीकंपोस्ट का व्यावसायिक उपयोग कर रोजगार और आय के संसाधन के रूप में अपना लिया है।

परियोजना के तहत विवि द्वारा गोद लिए गए पांच गांव पटकुई, बरारू, पथरिया जाट, पथरिया हाट एवं सिराेंजा सहित राहतगढ़ डाबरी में यूनिट तैयार की गई है। विवि की ओर से ऑनलाइन वर्मीकंपोस्ट प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। संबंधित वेबसाइट पर किसान प्रशिक्षण, विभिन्न यूनिट का अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही किसान अपनी समस्याएं और सुझाव भी बता सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्मीकंपोस्ट के लिए किसानों को केंचुआ निशुल्क परियोजना के तहत दिये जाते हैं। आत्मा परियोजना के सुरेंद्र तिवारी ने बताया परियोजना में विवि और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से लगभग 50 किसान वर्मीकंपोस्ट खाद तैयार कर रहे हैं। हमारे यहां रसायनिक खाद का उपयोग बहुत कम हो गया है। वर्मीकंपोस्ट खाद का लाभ किसानों को अपने फसल उत्पादन में दिख रहा है।

खबरें और भी हैं...