पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Decision Could Not Be Made On Shifting Of Goods Warehouse

मालगोदाम की शिफ्टिंग पर नहीं हो पा रहा फैसला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीना वाया सागर कटनी थर्ड लाइन प्रोजेक्ट का काम भले ही तेजी से चल रहा है। लेकिन सागर प्लेटफॉर्म 2 के पास स्थित मालगोदाम की शिफ्टिंग को लेकर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है। चर्चा यह है कि पश्चिम मध्य रेलवे मंडल ने लिधौरा स्टेशन के पास मालगोदाम शिफ्टिंग का प्लान तो बना लिया है, लेकिन लिधौरा स्टेशन पर काम की गति धीमी होने की वजह से शिफ्टिंग अटकी हुई है। ऐसे में थर्ड लाइन प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद सागर स्टेशन पर जो प्लेटफॉर्म 3 और 4 की संभावनाएं टटोली जा रही हैं, वह भी फैसला नहीं हो पा रहा है।

मालखेड़ी स्टेशन में दिल्ली की ट्रेनों की हाल्टिंग के बाद सागर ही इस सेक्शन का बड़ा स्टेशन है। स्टेशन पर तीसरी लाइन डालने के लिए मालगोदाम को शिफ्ट करना होगा। लेकिन बजट के फेर में काम रुका हुआ है। रेलवे की प्लानिंग में मालगोदाम को लिधौरा शिफ्ट किया जाना है। उधर, सागर
स्टेशन पर थर्ड लाइन के तैयार होने के बाद मालगोदाम ही है, जहां नए प्लेटफॉर्म बनाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...