- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News District Registrar The Load On The Server Does Not Increase So Now E Registry Will Be Done On Sunday Also
जिला पंजीयक : सर्वर पर लोड न बढ़े, इसलिए अब रविवार को भी की जाएगी ई-रजिस्ट्री
सागर | शहर में जमीनों की कीमतों को तय करने के लिए प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन पर काम लगातार जारी है तो इस महीने प्रॉपर्टी खरीदारों को ई-रजिस्ट्री कराने में दिक्कत न हो, इसके लिए फैसला लिया गया है कि होली की 10 मार्च की छुट्टी को छोड़कर रविवार को छुट्टी के दिन भी ई-रजिस्ट्री की जाएगी। इसके लिए तय समय पर लोगों को स्लॉट लेने के लिए कहा गया है।
जिला पंजीयक र|ेश भदौरिया ने बताया कि जिला समेत सभी उप पंजीयक कार्यालय 31 मार्च तक अवकाश (रविवार) के दिन भी खुले रहेंगे। बताया जा रहा है कि मार्च में सर्वर की कनेक्टिविटी की अक्सर दिक्कत बनी रहती है। । इसलिए रजिस्ट्री दफ्तर में सब रजिस्ट्रारों को सुबह 10 बजे दफ्तर बुलाया जा रहा है, ताकि 10.30 बजे से रजिस्ट्री काम शुरू हो सके।