पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Farmers Said Lack Of Government Certificate Does Not Benefit The Scheme

किसानों ने कहा-सरकारी प्रमाण पत्र न होने से योजना का नहीं मिलता लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहगढ़ | कॅरिट्स इंडिया के तत्वाधान में मानव विकास सेवा संघ द्वारा साफबिन परियोजना के अंतर्गत तीन एकड़ कृषि भूमि के लघु सीमांत किसानों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कृषि भूमि अधिकार विषय को लेकर शुक्रवार को कार्यशाला में दस गांव के साै से भी अधिक कृषकों को कानूनी सलाहकार के रूप में एडवोकेट कृष्ण कुमार तिवारी द्वारा कृषि भूमि से संबंधित समस्याओं का समाधान किया।

बीला के सुदूर आदिवासी एवं रामबाबू अहिरवार आदि कई कृषकों ने बताया कि पूर्वजों द्वारा प्रदाय कृषि भूमि पर ही काबिज होकर लगातार खेती कर रहे हैं, लेकिन अभी तक न तो उसका मालिकाना हक प्राप्त हुआ ना ही शासन से अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखा राहत आदि प्रदाय की जाने वाली सहायता राशि दी गई है। इसी प्रकार अन्य लोग भी सरकारी प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से शासकीय योजनाओं से वंचित है।
खबरें और भी हैं...