पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व विधायक के बेटे ने लगाया पंप पर कब्जे की कोशिश का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेरे पिता अच्छेलाल सोनकर भाजपा से विदिशा के कुरवाई विधायक रहे। मुझे अनुसूचित जाति के कोटे से एक पेट्रोल पंप मिला था जो रहली थाना क्षेत्र के चनाटोरिया गांव में स्थित है। वर्तमान में इस पंप स्थानीय निवासी जयशंकर तिवारी, उनके बेटे पंकज तिवारी और नमन तिवारी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह शिकायत महेश सोनकर निवासी विदिशा ने कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक एवं एसपी अमितकुमार सांघी से की है। पीड़ित सोनकर का कहना है कि ये लोग बीती फरवरी में 10 लाख रु. और इसके पहले 2.75 लाख रु. ले गए। मैंने इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट रहली थाने में की तो वहां मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। उलटा मुझे तिवारी व उसके परिचित फोन पर गालियां दे कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

जबरिया पार्टनरशिप बना ली, अब परेशान कर रहे हैं : सोनकर का कहना है कि मैंने पंप स्थापित करने के लिए तिवारी परिवार से पूर्व परिचय होने के नाते जमीन खरीदी थी। मैंने उन्हें जमीन की पूरी कीमत चुकाई लेकिन जैसे ही पंप बनना शुरु हुआ तो इन लोगों ने अड़ंगे डालना शुरु कर दिए। इसके बाद दबावपूर्वक पंप पर कब्जा कर लिया। मैं इतना परेशान हो गया कि मैंने पंप पर आना ही बंद कर दिया। इसके बाद मैनेजरों से जानकारी मिली कि तिवारी के परिजन जबरिया बड़ी राशि छीन कर ले गए, इसके चलते टैंकर खरीदने की लागत भी टूट गई। सोनकर का कहना है कि मैं अजा वर्ग से आता हूं। फिर भी मेरी सुनवाई नहीं हो रही।

झूठा आरोप लगाया जा रहा है
हम लोग पार्टनर हैं


इस मामले में जयशंकर तिवारी का कहना है कि महेश सोनकर मुझ व मेरे परिवारजनों पर झूठा आरोप लगा रहा है। वास्तविकता ये है कि हम लाेग इस पंप में पार्टनर हैं। यह पार्टनरशिप हम लोगों ने उसे मुफ्त जमीन देकर हासिल की थी। मैं इस मामले में पहले ही रहली एसडीओपी को लिखित में शिकायत कर चुका हूं। वहां दोनों के बयान हो चुके हैं। मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए।
खबरें और भी हैं...