- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Gandhi39s Statue Unveiled In New Collectorate Building
नए कलेक्टाेरेट भवन में गांधी की प्रतिमा का अनावरण
सागर। कलेक्टर प्रीति मैथिल ने शुक्रवार काे नए ज्वाइंट कलेक्टाेरेट भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। ग्राउंड फ्लाेर पर एंट्रिगेट के सामने प्रतिमा लगाई गई है। पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ से इस प्रतिमा के अनावरण की तैयारी थी, लेकिन प्रतिमा बनने में देरी के कारण कार्यक्रम टल गया था। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर अंजली शाह, सिटी मजिस्ट्रेट पवन बारिया, पीआईयू के ईई विजय सिंह पटेल, एसडीअाे यूसी यादव सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।