- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Gyanpunj Team Reaching Home Of Identified Meritorious Students Removing Difficulties
चिन्हित मेधावी विद्यार्थियों के घर पहुंच रहा ज्ञानपुंज दल, दूर कर रहा कठिनाइयां
प्रदेश की मैरिट लिस्ट में भागीदारी बढ़ाने की तैयारी
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रदेश की मैरिट लिस्ट में जिले की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां जारी है। इसके तहत विभाग के अधिकारी प्रदेश की मैरिट लिस्ट के लिए जिले से चिन्हित किए गए मेधावी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई संबंधी कठिनाइयां दूर करने के लिए ज्ञानपुंज दल के घर-घर भेजा जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि प्रदेश की मैरिट लिस्ट के लिए जिले से करीब 120 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चिन्हित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान दिलाने के लिए ज्ञानपुंज दल द्वारा नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत परीक्षा के पूर्व की तैयारी के लिए चिन्हित मेधावी विद्यार्थियों के घर-घर जाकर दल पढ़ाई करा रहा है। विद्यार्थियों द्वारा बताई गई विषय संबंधी कठिनाइयों को दूर किया जा रहा है। इस तरह अब तक ज्ञानपुंज दल ने विभिन्न स्कूलों के लगभग 50 छात्र-छात्राओं के घर जाकर मार्गदर्शन दिया है।
शनिवार को दल के प्रभारी संजय श्रीवास्तव के साथ संगीता गर्ग, आलोक बलैया, हितेंद्र जैन, सीडी कोरी, राजेंद्र अहिरवार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामाखेड़ी के प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र उपाध्याय, शिक्षक संगीता पांडे, रश्मि दिवाकर, संध्या श्रीवास्तव के साथ इस स्कूल के छात्र हिमांशु तिवारी, विवेक तिवारी, खुशी तिवारी, रश्मि राव, रोशनी राव, निधि तिवारी, प्रीति लोधी, प्रिया अहिरवार, मुस्कान अहिरवार, रोशनी शर्मा ने अपनी परेशानियों को दूर किया।
इसके अलावा छात्रों का वाट्स एप ग्रुप बनाकर अगले पेपरों की तैयारी कराने की व्यवस्था की गई है।
वाट्स एप ग्रुप बनाया
इसके अलावा ज्ञान पुंज दल ने विद्यार्थियों को त्वरित मदद पहुंचाने के लिए मेधावी छात्रों का वाट्स एप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप से विद्यार्थियों के अलावा विषय विशेषज्ञों को जोड़ा गया है। परीक्षा की तैयारी के दौरान विद्यार्थी कठिनाई होने पर ग्रुप में ही समस्या पर विशेषज्ञों से मदद ले सकेंगे।