- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Heavy Vehicles Pass Through Rajghat Line Pipes Break During Supply Water Enters Houses
भारी वाहन राजघाट लाइन से गुजरा, सप्लाई के दौरान पाइप टूटा, घरों में घुसा पानी
बंद नहीं की मैन लाइन, बहता रहा पानी
होली के दिन मंगलवार दोपहर यह लाइन अचानक टूट गई है। लाइन उस समय टूटी जब सप्लाई दी जा रही थी। इसके कारण पूरा पानी सड़क पर बहकर लोगों को घरों में घुस गया। तत्काल ही मामले की जानकारी नगर निगम को दी गई, लेकिन तकनीकी कारणों से चलते लाइन को बंद नहीं कर पाए। इससे पानी की टंकी का पूरा पानी बर्बाद हो गया। उधर, त्योहार पर लोगों के घरों तक आधा-अधूरा पानी ही पहुंच पाने से लोग परेशान होते रहे।
सागर | झांसी रोड पर सड़क निर्माण के चलते पिछले महीने जेसीबी ने राजघाट बांध की 300 एमएम पाइप लाइन को तोड़ दिया था। जिसकी मरम्मत करने में करीब 6 दिनों को समय लगा। एक बार फिर यह लाइन मंगलवार को टूट गई। दरअसल, सड़क निर्माण के चलते यहां लाइन पर हल्की मुरम बिछा थी, जिस पर भारी वाहन के गुजरने से वह टूट गई। बुधवार तक इसकी रिपेयरिंग नहीं हो पाई है। इस कारण गुरू गोविंद सिंह और विट्ठल नगर में पानी सप्लाई प्रभावित रही।