पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Holika Burnt With Gokastha And Condoms Combustion At 300 Places Dhuredi Today

गोकाष्ठ और कंडों से जली होलिका, 300 स्थानों पर हुआ दहन, धुरेड़ी आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साेमवार काे हाेलिका दहन के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाला रंगोत्सव शुरू हाे गया। शहर में करीब 300 स्थानाें पर होलिका दहन हुअा। हालांकि इस बार शहर के लाेगाें की पर्यावरण संरक्षण काे लेकर चिंता हाेलिका दहन में साफ देखने काे मिली। पहली बार गाेकाष्ठ से होलिका दहन हुअा।

तिलकगंज में दयोदय गोशाला रताैना के सहयोग से गाेकाष्ठ से होलिका का निर्माण हुअा बाद में क्षेत्रवासियों द्वारा इसका दहन किया गया। वहीं श्रीराम दरबार प्रभाकर नगर में सिर्फ कंडाें की हाेलिका बनाकर दहन हुअा। इसके अलावा इस बार जहां भी हाेलिका का निर्माण हुअा, वहां पिछले सालाें की तुलना में उसका आकार कम रखा गया। जिससे कि लकड़ी का उपयोग कम हाे। साथ ही कंडाें का उपयोग भी अधिक से अधिक किया गया। मंगलवार काे धुरेड़ी है।

रंगोत्सव पर बड़ी संख्या में शहर के लाेगाें ने इस बार अबीर-गुलाल के साथ सूखी अाैर तिलक हाेली खेलने का संकल्प लिया है। जिससे कि जल संरक्षण हाे सके। साथ ही कैमिकल युक्त रंगों के प्रयाेग से हाेने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

महाकवि पद्माकर की प्रतिमा पर गुलाल लगाकर शुरू होगी साहित्यकारों की हाेली

नगर के साहित्यकार होली की शुरुआत परंपरानुसार मंगलवार काे महाकवि पद्माकर की चकराघाट स्थित प्रतिमा का जलाभिषेक, गुलाल, तिलक लगाकर व पुष्पहार पहनाकर कर करेंगे। बुंदेलखंड हिंदी साहित्य संस्कृति विकास मंच सागर के महामंत्री मणिकांत चौबे ने बताया कि मंगलवार काे सुबह 9.30 बजे नगर के सभी साहित्यकार, गणमान्य नागरिक एकत्र हाेकर पद्माकर की प्रतिमा काे गुलाल लगाकर एक-दूसरे काे गुलाल लगाएंगे। गौर मूर्ति के पास सरस्वती वाचनालय के नीचे परिसर में शाम 7 बजे से हास्य कवि सम्मेलन होगा।

एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में होलिका दहल से पहले उड़ा रंग-गुलाल

सागर | एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में होली की धूम शुरू हो गई है। यहां सोमवार को होली दहन से पहले ही रंग-गुलाल का सिलसिला शुरू हो गया। छात्राओं ने एक दूसरे पर रंग गुलाल छिड़ककर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। दरअसल धुरेड़ी के कारण मंगलवार को कॉलेज में अवकाश रहेगा। इसलिए छात्राओं ने एक दिन पहले ही यह त्योहार कॉलेज में मना लिया।
खबरें और भी हैं...