- Hindi News
- National
- Banda News Mp News Husband Told That Road Accident Apeep Rashmi Of Family Members Were Killed
पति ने बताया सड़क हादसा, परिजनाें का अाराेप रश्मि की हत्या की गई
पति ने प|ी की मौत का कारण सड़क हादसा बताया है। जबकि परिजनों का आरोप है कि रश्मि की हत्या की गई है। शनिवार की रात घायल अवस्था में प|ी और बच्ची के साथ हरपाल यादव बंडा अस्पताल में पहुंचा। जहां जानकारी लेने पर प्राप्त हुआ कि बरा से बाइक से लौटते समय अज्ञात वाहन नेे टक्कर मार दी थी। डाॅक्टर ने रश्मि यादव को जहां मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकिता के सिर में चोट होने के कारण उसे सागर रैफर किया गया।
रविवार की सुबह रश्मि का पोस्टमार्डम किया गया। मृतिका के परिजन बंडा थाना पहुंचे और रश्मि के पति एवं अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट
दर्ज करने की मांग करने लगे, लेकिन पुलिस इसे सड़क हादसा मानकर रिपोर्ट दर्ज करने से मना करने लगी। जिसके बाद परिजन बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी से भी मिले।
रश्मि के पिता ने बताया कि तीन दिन से रश्मि को घुमा रहे थे। इसी दौरान उसे सतपारा, पथरिया ले गए। चोट से लग रहा है कि कतन्ना से मारा है। हरनाम गाड़ी चला रहा था। उसे चोट नहीं आई है। इन्होंने बहाना बनाया है कि एक्सीडेंट हो गया है। उसे मारा गया है। मुझे घटना के बारे में बताया भी नहीं गया। उसका दाह संस्कार यहीं किया जा रहा था। हमारी लड़की किसी के पैर नहीं पड़ती थी इसलिए उसे मार दिया गया। वहीं थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि कल रात्रि को आठ बजे सुनील यादव, रश्मि यादव अपनी डेढ़ साल की बच्ची और मामा की लड़की बबीता के साथ अपने गांव सासा वापस जा रहे थे।
बरा और बम्होरी के बीच में किसी अज्ञात वाहन से इनका एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद ये सभी को बंडा अस्पताल लेकर आए। जहां रश्मि की मृत्यु हो गई। परिजन हत्या का आरोप इसलिए लगा रहे हैं, क्योंकि 2016 में लड़की ने सुनील के साथ भागकर शादी की थी। इस पर अपहरण का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसलिए परिजन नाराज थे।