पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News If There Is No Payment In The Wrong Account We Will First Check The Farmers39 Accounts By Putting 1 1 Rupees

गलत खाते में भुगतान न हो इसलिए पहले 1-1 रुपए डालकर चेक करेंगे किसानों के खाते

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 25 मार्च से शुरू हाेगी। पिछले साल भुगतान में गड़बड़ी के बड़ी संख्या में मामले सामने आने पर सीख लेते हुए इस बार किसानों के खातों में पहले एक रुपए का भुगतान करके चेक किया जाएगा। इसके बाद वास्तविक राशि अकाउंट में डाली जाएगी। 25 मार्च से किसानों के खातों में एक-एक रुपए डालकर चेक करने का काम शुरू किया जाएगा।

इधर एक साल बीतने के बावजूद किसानों का पिछले साल की बोनस की राशि अब तक नहीं मिली है। प्रत्येक किसान को पिछले साल गेहूं बेचने पर 160 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाना था, लेकिन अब तक यह राशि किसानों के खातों में नहीं आई है। हालांकि इस बार बोनस की राशि मिलेगी या नहीं इसको लेकर संशय बरकरार है।

इस साल गेहूं, चना, सरसो तथा मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी 25 मार्च से 22 मई तक चलेगी। किसानों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इन किसानों के खातों में राशि जमा करने में गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए 25 मार्च से एक रुपए जमा करने का ट्रायल प्रदेश शासन स्तर से शुरू होगा। इस साल किसानों को समर्थन मूल्य केवल 85 रुपए बढ़ाकर 1925 रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा। बोनस की राशि शासन से ही दी जानी है। यह राशि सीधे अकाउंट में शासन की ओर से डाली जाएगी। इस साल पैदावार अच्छी है इसीलिए बोनस को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। समर्थन मूल्य जरूर बढ़ा दिया है।

एक रुपए डालकर टेस्टिंग के बाद ही भुगतान होगा

-राजेंद्र बाइकर, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी

खबरें और भी हैं...