पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BAREHATA News Mp News India Was Better Than Italy And America 30 Days Ago Now 113 Patients

इटली अौर अमेरिका से भारत बेहतर30 दिन पहले तीन थे, अब 113 मरीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन्हीं 30 दिनों में इटली में 21157 और अमेरिका में 2340 मरीज हो गए

{केरल में ट्रेनों-बसों में जांच होगी, बेंगलुरू में इन्फोसिस का दफ्तर बंद

केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। सरकार ने पहले इसकी वजह से मौत पर 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की, लेकिन 52 मिनट बाद ही इसे वापस ले लिया। गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य आपदा राहत कोष से मदद लें। इसी बीच, शनिवार को 31 नए मामलों के साथ देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 113 हो गई। 10 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से दो मौतें हो चुकी हैं, जबकि महाराष्ट्र में एक संदिग्ध ने भी दम तोड़ दिया। कोरोना से निपटने में अभी तक भारत का ट्रैक रिकॉर्ड अमेरिका, चीन और इटली से बेहतर रहा है। 15 फरवरी को भारत में 3 मरीज थे, जबकि अमेरिका में 15 और इटली में 3 थे। एक महीने में भारत में 113 मरीज हैं और दो मौतें हुईं। इटली में इस दौरान 21,157 मरीज मिले और 1,441 मौतें हुईं। वहीं, अमेरिका में 2340 मरीज मिले और 50 मौतें हुईं।

{आईपीएल पर भी संशय

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि हालात नहीं सुधरे तो आईपीएल रद्द भी हो सकता है। वहीं, केरल में ट्रेन और सड़क मार्ग से आने वालों को जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। इन्फोसिस ने बेंगलुरू ऑफिस बंद किया। कंपनी का एक कर्मचारी संदिग्ध मरीज के संपर्क में था।

कॉरपोरेट की पहल: इलाज की सुविधा तैयार करने में मदद करेगा इन्फोसिस

{इन्फोसिस ने 500-700 बिस्तर के अस्पताल के लिए ऑक्सीजन के नेटवर्क का सिविल खर्च उठाने की घोषणा की है।

{डॉ. देवी शेट्‌टी समूह ने ऑक्सीजन नेटवर्क में लगने वाले चिकित्सा उपकरणों के खर्च का वहन करने की घोषणा की है।

{फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कोरोनावायरस से लड़ाई में 148 करोड़ रुपए की मदद करने का ऐलान किया है।

{अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा अमेरिका को 5 लाख कोरोनोवायरस टेस्ट किट और 10 लाख मास्क देंगे।

{फैशन ब्रांड अरमानी के मालिक जियोर्जियो अरमानी ने वायरस से लड़ने के लिए 100 करोड़ रु. दिए हैं।

{गूगल कोरोनावायरस इंफॉरमेशन साइट बना रहा है, ताकि संक्रमण जांच की किट कहां उपलब्ध है, यह पता चल सके।

एसी कोच में कंबल नहीं मिलेंगे, रेलवे ने कहा- यात्री घर से लाएं; 3 दिन में 10 लाख रेल टिकट कैंसिल

{3 दिनों में 10 लाख ट्रेन टिकट कैंसिल हुए। इनकी कीमत करीब 55 कराेड़ रु. के हैं। पिछले साल 11, 12 व 13 मार्च को 38 लाख टिकट बुक हुई थीं, जिनमें से 17% रद्द हुईं। 2020 में इस दौरान 35 लाख टिकट बुक हुईं। 30% कैंसिल हुईं।

{ट्रेनों के एसी कोच में कंबल नहीं मिलेंगे। सेकंड एसी से पर्दे भी हटाए जाएंगे। रेलवे ने कहा कि यात्री घर से कंबल लेकर आएं।

डॉक्टर बोले- डर नहीं लगता, 8-10 घंटे विशेष ड्रेस में रहकर दम घुटता है

नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया
अस्पताल से पवन कुमार


कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज में लगे डाॅक्टर कहते हैं कि उन्हाेंने इससे खतरनाक वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज किया है। कोरोना के इलाज में डर नहीं लगता। लेकिन इस बीमारी को लेकर इतना पैनिक कर दिया गया है, जिससे घरवाले घबराते हैं। हालांकि, यह वायरस उतना खतरनाक नहीं है, जितना इबोला, निपाह और ट्यूबरकुलोसिस जैसी बीमारियों में आमतौर पर होता है।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार तक दो मरीज भर्ती थे। महिला मरीज की मौत के बाद उनके बेटे को सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यहां तैनात एक डॉक्टर ने कहा कि कोरोनावायरस इतनी तेजी से फैलता है कि मरीज के वार्ड में रहने के दौरान पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) पहने रखना पड़ता है। पीपीई सिर से पैर तक पूरी तरह ढंकता है। लगातार 8-10 घंटे पीपीई पहनने के कारण दम घुटने लगता है। पीपीई की कमी के चलते एक दिन में एक डॉक्टर को एक ही किट दी जाती है। पीपीई पहनकर न तो कुछ खा-पी सकते हैं और न ही फोन पर बात कर सकते हैं। मरीज की हालत ठीक नहीं होने पर डॉक्टर को 16 घंटे भी ड्यूटी करनी पड़ सकती है। डॉक्टर कहते हैं कि इलाज के लिहाज से कोई चुनौती नहीं है। कोरोना पेशेंट के वार्ड में रहने के दौरान एहतियात बरतनी पड़ती है। घर जाने के बाद डॉक्टर सामान्य तरीके से घर-परिवार के साथ रहते हैं और खाते-पीते भी हैं।

कोरोना को 30 दिन रोक पाए तो जीतेंगे जंग: आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने चेतावनी दी है कि देश में कोरोनावायरस का खतरा दूसरे चरण में पहुंच चुका है। इस पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया तो यह तीसरी स्टेज पर पहुंच सकता है। संक्रमण फैलने से राेकने या इसे कम करने के लिए सरकार के पास 30 दिन हैं। सरकार को सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैलने से रोकने काे तत्परता दिखानी होगी। तीसरा चरण शुरू हुआ तो यह सामुदायिक स्तर पर फैलने लगेगा। इसके बाद चौथा चरण आएगा, जब बीमारी महामारी बन जाती है। चीन और इटली छठे चरण में हैं।

पेज 13

{ताइवान ने पहला केस आते ही 124 टीम लगाईं, खुद को बचाया{टीकमगढ़ में दिल्ली से आए युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखा

लेह से रिनचेन एंगमो चुमिकाचन

लद्दाख में लेह जिले का कुशहाट गोंगमा गांव 28 दिन से सील है। किसी को गांव के अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं। इसी गांव से कोराेना वायरस के 3 केस मिले हैं। इनमें से दो मरीज हाल ही में ईरान से लौटे हैं और एक इनके परिवार का सदस्य है। तीनों का इलाज लेह के एसएनएम अस्पताल में चल रहा है। 3 हजार की आबादी वाला कुशहाट गोंगमा लेह से 13 किमी दूर है। गांव से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री ईरान गए थे। इनमें से 102 को दाे जत्थों में भारत लाया गया है। कमिश्नर सेक्रेट्री रिग्जिन संपेल ने बताया कि गांव पर नजर रखने के लिए तहसीलदार, बीएमओ और पुलिस इंचार्ज की समिति बनाई गई है। गांव को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर के लिए एक आशा कार्यकर्ता, एक एएनएम और एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। काेराना संदिग्धों की राेज जांच की जा रही है। जिला प्रशासन गांव के लोगों को जरूरी खाने-पीने के सामान पहुंचा रहा है।

{महाराष्ट्र में शॉपिंग मॉल भी बंद।

महाराष्ट्र 31

केरल 22

उत्तर प्रदेश 17

हरियाणा 14

दिल्ली 9

कर्नाटक 7

राजस्थान 4

लद्दाख 3

जम्मू-कश्मीर 2

तमिलनाडु 1

पंजाब 1

आंध्र प्रदेश 1

तेलंगाना 1

कुल 113

{13 राज्यों तक पहुंचा कोरोना, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 31 मामले

खतरा अभी बरकरार

{कोराेना आपदा अधिसूचित

राज्य आपदा राहत बल की गाइडलाइंस में 12 तरह की राष्ट्रीय आपदा शामिल की गई हैं। ये तूफान, सूखा, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना और टिड्डी दल का हमला हैं। इनमें महामारी का कोई जिक्र नहीं है। इसलिए कोरोनावायरस को अलग से आपदा के तौर पर अधिसूचित करना पड़ा है।





लेह में देश का पहला लॉकडाउन क्षेत्र; 3 मरीज थे, 28 दिन से 3 हजार लोग कैद

97 दिन में कोरोना के मरीजों की संख्या 1 लाख हुई।

08 दिन में यह संख्या एक लाख से डेढ़ लाख हो गई।

{इटली और स्पेन में संक्रमण सबसे तेज रफ्तार से बढ़ रहा है।

खतरे के बावजूद सेवा में जुटे डॉक्टर

28 दिन से सील कुशहाट गोंगमा गांव से

मप्र में आंगनबाड़ियां 31 तक बंद : मप्र सरकार ने कोरोना संक्रमण काे देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्णय लिया है।

देश 15 फरवरी 14 मार्च मौतें

चीन 68500 80824 3289

इटली 03 21157 1441

द. कोरिया 28 8086 72

अमेरिका 15 2340 50

भारत 03 113 02

74,262 | ठीक हो चुके

5,798 | लोगों की मौत

154,259 | संक्रमित थे
खबरें और भी हैं...