- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Katra The Most Congested Area In The City But The Traffic Situation Is The Worst
कटरा : शहर का सबसे भीड़ भरा इलाका, लेकिन ट्रैफिक की स्थिति सबसे खराब
कटरा मस्जिद का ड्राेन से लिया गया चित्र।
आइए संवारें, अपने चौराहे
कटरा बाजार... शहर का सबसे भीड़ भरा इलाका। ट्रैफिक की स्थिति सबसे खराब। इसके सुधार के लिए कई प्लान बने। स्मार्ट सिटी भी यहां काम करने की प्लानिंग कर रही हैं। चर्चा है कि मस्जिद के चारों ओर मॉडल रोड बनाई जाना हैं, लेकिन वर्तमान में सड़क की जो स्थिति हैं। केवल उसी पर काम होना है। जबकि पार्किंग, अतिक्रमण, दुकान का सड़क पर आता सामान, हाथठेले फल वालों की समस्याओं का हल अभी तक नहीं खोजा गया है। दैनिक भास्कर ने एक्सपर्ट से कटरा बाजार की समस्याओं और निदान के बारे में जानकारी ली। जिन पर अमल किया जाए तो ट्रैफिक कंट्रोल हो सकता है।
एक्सपर्ट पैनलने बताए
1. पार्किंग
जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अफसरों को स्थाई पार्किंग पर विशेष जोर देना चाहिए। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा। - भरत सिंह राजपूत, रिटायर टीआई
2. लेफ्ट टर्न से
अतिक्रमण मुक्त
मस्जिद के चारों ओर लेफ्ट टर्न हैं, लेकिन ट्रैफिक क्लियरेंस न होने की वजह से नमकमंडी, वॉच टॉवर और टपरा मार्केट के यहां दुकान व वाहनों की वजह से जाम जैसी स्थिति बन जाती हैं। - इंजी. राजेश मिश्रा।
3. सड़कों पर व्यापार : सड़कों पर दुकानें, हाथठेले जमे रहते हैं। इनमें से कुछ लोगों को दुकानें भी आवंटित की गई, फिर भी अफसर उनकी शिफ्टिंग नहीं करा पा रहे हैं। त्योहारों के समय तो पैदल निकालना तक मुश्किल होता है। -ऋषिराज सिंह, शहरवासी
टाइमिंग
सुबह
11.30 से 12.30 तक
अतिक्रमण } सड़क के चारों ओर फुटपाथ हैं, जिन पर हाथठेले वालों व अन्य दुकानों का अतिक्रमण है। कई बार कार्रवाई हुई, लेकिन स्थाई हल नहीं निकल पाया। इस पर सख्ती से अमल किया जाए तो इस समस्या का निराकरण हो सकता है।
पार्किंग } पार्किंग नहीं होने की वजह से सड़कों पर वाहन खड़े होते हैं। सड़क से लगे मकान की गाड़ियां भी ट्रैफिक का बाधित करती हैं।
पुलिस चौकी } ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस चौकी और वॉच टॉवर हैं। जिनकी शिफ्टिंग के लिए कई बार प्लान बने, जो राजनीतिक दबाव में उलझकर रह गए। यह लेफ्ट टर्न को प्रभावित करते हैं।
एक घंटे में इस चौराहे पर ट्रैफिक की स्थिति
दो पहिया 4000
से अधिक
तीन पहिया 1000
से अधिक
चार पहिया 1500
से अधिक
पैदल और साइकिल सवार
6000
तीनबत्ती रोड
कीर्ति स्तंभ रोड
गुजराती बाजार रोड
विजय टॉकीज रोड
कटरा मस्जिद